PSTET 2024 Notification: पीएसटीईटी नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्टेट एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी पंजाब टीईटी 2024 के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर आज यानी 16 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 5 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर सुधार कर सकते हैं।
Punjab TET 2024 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा
पीएसटीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है।
इसके तहत दो पेपर होते हैं - पहला पेपर कक्षा 1 से 5 और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इस साल पीएसटीईटी का आयोजन 1 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। बता दें कि प्रत्येक पेपर में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे।
How to apply for PSTET 2024
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
- फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
PSTET Online Application 2024:कितना देना होगा शुल्क
पीएसटीईटी के एक पेपर के लिए जनरल/ओबीसी/बीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये और दोनों पेपर के लिए 2000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एससटी/दिव्यांग अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 500 और दोनों पेपर के लिए 100 0 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
