एजुकेशन

Punjab Board Exam 2025 Date Sheet: इस दिन से शुरू होगी पंजाब बोर्ड परीक्षाएं, यहां मिलेगे एडमिट कार्ड, देखें पूरी डेटशीट

PSEB Punjab Board 10th 12th Exam 2025 Date Sheet: पंजाब बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च, 2025 से शुरू होंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

पंजाब बोर्ड परीक्षा 2025

Photo : iStock

PSEB Punjab Board 10th 12th Exam 2025 Date Sheet: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी हो गई है। पंजाब बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च, 2025 से शुरू होंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Punjab Board 10th 12th Exam 2025 Date: कब होगी परीक्षा?

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2025 10 मार्च, 2025 से शुरू होंगी, जो कि 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा 12 की परीक्षाएं 19 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी, जो कि 26 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे जारी शेड्यूल के अनुसार अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें, जिससे एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। परीक्षा में शामिल होने से पहले एग्जाम गाइडलाइंस के ध्यान में रखना जरूरी है। बोर्ड की तरफ से एग्जाम गाइडलाइंस जारी कर दी गई है।

Punjab Board Exam 2025 Date Sheet: ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

  • पंजाब बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होमपेज पर उपलब्ध पीएसईबी 10वीं डेट शीट 2025/पीएसईबी 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
  • इसे देखें और डाउनलोड करें।
  • इसे परीक्षा के उद्देश्य से सुरक्षित रख लें।

Punjab Board 10th Exam 2025 Date Sheet यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

Punjab Board 12th Exam 2025 Date Sheet यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा की डेटशीट

दिनांकविषय
10 मार्चहोम साइंस
11 मार्चपंजाब-ए, पंजाब इतिहास और संस्कृति-ए
12 मार्चम्यूजिक सिंगिंग
17 मार्चअंग्रेजी
18 मार्चकाटना और सिलाई
19 मार्चहिंदी/उर्दू (वैकल्पिक भाषा)
20 मार्चकृषि
21 मार्चसोशल साइंस
24 मार्चगणित
25 मार्चपंजाब-बी, पंजाब इतिहास और संस्कृति-बी
26 मार्चमैकेनिकल ड्राइंग और पेंटिंग
27 मार्चसाइंस
28 मार्चम्यूजिक वादन
29 मार्चकंप्यूटर साइंस
2 अप्रैलभाषाएं: संस्कृत/उर्दू/फ्रेंच/जर्मन
3 अप्रैलम्यूजिक तबला
4 अप्रैलस्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा की डेटशीट

19 फरवरी: होमसाइंस

21 फरवरी: समाजशास्त्र

24 फरवरी: सामान्य पंजाबी और पंजाब इतिहास और संस्कृति

25 फरवरी: धर्म

27 फरवरी: लोक प्रशासन

28 फरवरी: सामान्य अंग्रेजी

1 मार्च: गुरमत म्यूजिक

3 मार्च: कृषि

4 मार्च: पॉलिटिकल साइंस, भौतिकी

5 मार्च: एकाउंटेंसी

6 मार्च: कंप्यूटर एप्लीकेशन

7 मार्च: भूगोल

10 मार्च: शारीरिक शिक्षा और खेल, रसायन साइंस

11 मार्च: व्यवसाय अध्ययन

12 मार्च: कंप्यूटर साइंस

17 मार्च: अर्थशास्त्र

18 मार्च: साइकोलॉजी

19 मार्च: मीडिया अध्ययन, जीवसाइंस

20 मार्च: इतिहास

21 मार्च: म्यूजिक (तबला), ई-व्यवसाय के मूल सिद्धांत

24 मार्च: म्यूजिक वाद्य

25 मार्च: म्यूजिक (गायन)

26 मार्च: पंजाबी ऐच्छिक, हिंदी ऐच्छिक, अंग्रेजी ऐच्छिक, उर्दू

27 मार्च: संस्कृत, फ्रेंच, जर्मन

28 मार्च: गणित

29 मार्च: रक्षा अध्ययन

2 अप्रैल: राष्ट्रीय कैडेट कोर

3 अप्रैल: नृत्य

4 अप्रैल: दर्शनशास्त्र

PSEB Punjab Board: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्थापना

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की स्थापना पंजाब सरकार द्वारा 1969 में एक विधायी अधिनियम के आधार पर की गई थी। पंजाब बोर्ड पंजाब में सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को मान्यता देने पाठ्यक्रम को विनियमित करने और 10वीं और 12वीं की परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार निकाय है। यह बोर्ड शिक्षक प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति और पुस्तक मुद्रण भी प्रदान करता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article