एजुकेशन

pseb.ac.in, PSEB 5th Result 2024: पीएसईबी 5 वीं कक्षा का परिणाम 2024 घोषित , 99.84 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

PSEB 5th Result 2024, Sarkari Result 2024: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Image

PSEB 5th Result 2024

PSEB 5th Result 2024, Punjab Board PSEB Class 5th Result 2024 Declared at pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट (PSEB Class 5th Result 2024) आज यानी 1 अप्रैल को जारी कर दिया है। इसकी घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सतबीर बेदी ने मोहाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। हालांकि, रिजल्ट की लिंक कल यानी 2 अप्रैल को एक्टिव की जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

PSEB Class 5th Result 2024: कितने स्टूडेंट्स हुए पास

पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च, 11 मार्च, 12 मार्च, 13 मार्च और 14 मार्च को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में कुल 3,06,438 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से 1,44,454 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस हिसाब से पंजाब बोर्ड 5वीं का कुल पास प्रतिशत 99.84% रहा।

How to download PSEB Class 5th Result 2024

  • पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • फिर पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB Punjab Board Result 2024: ऐसा रहा 5वीं का रिजल्ट

इस साल पंजाब बोर्ड 5वीं परीक्षा में 1,44,653 छात्राएं और 1,61,767 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें, छात्राओं का पास प्रतिशत 99.86% और छात्रों का पास प्रतिशत 99.81 दर्ज किया गया। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article