PSEB 10th Result 2025 Roll Number Link at pseb.ac.in: पीएसईबी 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। पीएसईबी 10वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको PB10<स्पेस>Roll Number टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट आ जाएगा।
PSEB Class 10th Result 2025: कब आएगा पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट
पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में करीब 2.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बीते सालों के रिकॉर्ड्स को देखें तो इस साल भी रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
How to download PSEB 10th Result 2025
- पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर पीएसईबी 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
PSEB Punjab Board Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
