एजुकेशन

PRSU Admission 2024-25: रज्जू भैया विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए 3 मई से करें अप्लाई, जानें CET, कोर्स और फीस से जुड़ी सारी डिटेल्स

PRSU Admission 2024, Rajju Bhaiya University Admission Process 2024: ​​रज्जू भैया विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) का नोटिफिकेशन 1 मई को जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर 3 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Rajju Bhaiya University Admission 2024

Prof. Rajendra Singh (Rajju Bhaiya) State University Admission 2024, PRSU Admission 2024: यूपी एमपी और बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। अब छात्र आगे की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज व यूनिवर्सिटी की तलाश में जुट गए हैं। ऐसे में आज हम आपको संगम नगरी स्थित प्रो राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय (Prof. Rajendra Singh State University) के बारे में बताएंगे। रज्जू भैया विश्वविद्यालय की स्थापना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 जून 2016 को की गई थी। यह विश्वविद्यालय अपने 26 शैक्षणिक विभागों और 703 से अधिक सम्बध्द महाविद्यालयों के माध्यम से हर साल लगभग 5.35 लाख स्टूडेंट्स को विभिन्न पाठ्यक्रमों के माध्यम से शिक्षित और प्रशिक्षित कर रहा है। इस यूनिवर्सिटी में आप यूजी व पीजी से लेकर पांच वर्षीय एकीकृत प्रोग्राम और पीएचडी कोर्स में एडमिशन (PRSU Admission 2024) ले सकते हैं। यहां सभी कार्यक्रम सेमेस्टर, क्रेडिट और ग्रेडिंग प्रणाली पर आधारित हैं।

Rajju Bhaiya University Admission 2024: जारी हुआ सीईटी का नोटिफिकेशन

रज्जू भैया विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का नोटिफिकेशन (PRSU CET Notification 2024) 1 मई को जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर 3 मई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2024 निर्धारित की गई है। वहीं, सीईटी का आयोजन 10 जुलाई (PRSU CET 2024 Date) को प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। जबकि, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 जुलाई को जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

PRSU Admission 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

रज्जू भैया विश्वविद्यालय में सीईटी के माध्यम से MCA, M.Lib, MSc, LLM, MEd, M.P.Ed, B.Pharm, BBA, B.P.Ed, BSc, BALLB, BCA, B.Lib आदि कोर्स (PRSU Courses Offered) में दाखिला दिया जाता है। यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए स्टूडेंट मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं, पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर्स की डिग्री अनिवार्य है। हालांकि, एससी/एसटी/ओबीसी/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5% की छूट मिलेगी। बता दें कि रज्जू भैया विश्वविद्यालय में एडमिशन सीईटी और काउंसलिंग के आधार पर दिया जाता है।

Group ProgrammesNo. of QuestionDurationTopics
Group AMEd, M.P.Ed100120Quantitative Ability, Data Interpretation, Reasoning, English Language Comprehension and General Awareness
Group BMCA, M.Sc. (Ag.)- Horticulture, Agronomy, Soil Science, Genetics and Plant Breeding, Agriculture Economics, Agriculture Extension100120English Language Comprehension, Physics, Chemistry, Mathematics/Biology
Group CBBA, BA-LLB (Honors), B.Lib.100120Quantitative Ability, Data Interpretation, Reasoning, English Language Comprehension and General Awareness
Group DIntegrated M.Tech. (Dual Degree) -AI & Data Science, BCA, B.Pharm, B.Sc. (Ag.) Honors, B.Sc. Biotech100120English Language Comprehension, Physics, Chemistry, Mathematics/Biology
PRSU CET Notification 2024.

PRSU CET Notification 2024

PRSU Admission 2024: Important Dates

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ- 3 मई 2024
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 30 जून 2024
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 3 जुलाई 2024
  • प्रवेश परीक्षा की तिथि- 10 जुलाई 2024
  • रजिस्ट्रेशन फीस- 1200 रुपये (UR/OBC), 800 रुपये (SC/ST/EWS)

PRSU Fee Structure: रज्जू भैया विश्वविद्यालय की फीस

फीस की बात करें रज्जू भैय विश्वविद्यालय में B.Sc. (Ag.) की ट्यूशन फीस 7500 रुपये और M.Sc. (Ag.) की 10000 रुपये है। वहीं, BCA की ट्यूशन फीस 20000 रुपये और MCA/ BA-LLB की 25000 रुपये है। जबकि, LLM की 30000 रुपये और B.Pharm की 45000 रुपये है। बता दें कि ट्यूशन फीस के अलावा आपको एडमिशन रजिस्ट्रेशन फीस, इनरोलमेंट फीस, लाइब्रेरी फीस, प्रैक्टिकल फीस, स्पोर्ट्स फीस, आई कार्ड फीस, कॉशन मनी, एग्जाम फीस और डिग्री फीस आदि भी जमा करना होगा।

Rajju Bhaiya University

Rajju Bhaiya University

How to apply for PRSU CET 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट prsuniv.ac.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे Admission टैब पर क्लिक करें।
  • फिर यूजी/पीजी एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, एक क्लिक में जानें सारी डिटेल्स

PRSU CET Application Fee 2024: कितना देना होगा शुल्क

रज्जू भैया विश्वविद्यालय सीईटी के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एसएससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article