एजुकेशन

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: 15 अगस्त पर युवाओं को बड़ा तोहफा, पहली नौकरी ज्वाइन करने पर सरकार देगी 15000 रुपये

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बड़ा तोहफा (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana) दिया है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज यानी 15 अगस्त से लागू होने जा (PM Viksit Bharat Scheme) रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवान को 15 हजार रुपये सरकारी की तरफ से दिए जाएंगे।

Image

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana: स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बड़ा तोहफा (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana) दिया है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज यानी 15 अगस्त से लागू होने जा रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवान को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana) दिए जाएंगे। यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों को रोजगार के अवसर बनाएगी। हाल ही में लाल किले से संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने इसकी (PM Viksit Bharat Rozgar Scheme) जानकारी दी।

उन्होंने देश के नौजवानों को खुशखबरी देते हुए कहा कि आज 15 अगस्त के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना हम लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। यह आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले नौजवान बेटे बेटी को 15000 रुपये सरकार के तरफ से दिए जाएंगे। साथ ही जो कंपनियां नये रोजगार देने के अवसर ज्यादा जुटाएंगी उनको भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों को रोजगार के अवसर बनाएगी।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana Kya Hai: क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना

बता दें प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य भारत में ज्यादा से ज्यादा नौकरियों को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत अगले दो वर्षों में करीब 3.5 करोड़ नई नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी प्राप्त करने वाले नौजवानों बेटे बेटियों को 15000 रुपये दिए जाएंगे। यह दो किस्त में खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। साथ ही सरकार उन कंपनियों और बिजनेस को सब्सिडी के तहत मदद देगी जो ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी देंगे। यह स्कीम युवाओं, छोटे मोटे उद्यमों MSMEs और अलग अलग सेक्टर्स जैसे मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नौकरियों के अवसर पैदा करना है।

PM Viksit Bharat Rozgar Scheme: किसे मिलेगा 15000 रुपये

ध्यान रहे इस योजना का लाभ उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जिनका वेतन 1 लाख रुपये से कम है। साथ ही रोजगार सृजित करने वाला संस्थान ईपीएफओ से रजिस्टर्ड होना चाहिए और कर्मचारी का नाम भी EPFO में पंजीकृत होना चाहिए। ऐसे प्रत्येक नौजवानों को पहली नौकरी प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि दो किस्तों में खाते में ट्रांसफर की जाएगी। पहली किस्त नियुक्ति के 6 माह के बाद दी जाएगी। वहीं दूसरी किस्त 12 माह के लगातार रोजगार के बाद जारी की जाएगी। हालांकि इसके लिए कर्मचारी को अपना UAN जनरेट, एक्टिवेट और फेस ऑथेंटिकेट करना होगा।

PM Viksit Bharat Rozgar Yojana : दूसरी किस्त के लिए ये अनिवार्य

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को पहले ईपीएफओ के मेंबर पोर्टल पर वित्तीय साक्षरता कोर्स को पूरा करना अनिवार्य होगा। इस कोर्स का उद्देश्य कर्मचारियों में वेतन और भत्ता, बचत (Saving), बीमा, साइबर सुरक्षा, सामाजिकत सुरक्षा की समझ को विकसित करना है ताकि वह अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें। ध्यान रहे किसी भी कर्मचारी को केवल एक बार इस योजना का लाभ मिलेगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article