एजुकेशन

IIT के दीक्षांत में PM मोदी का गुरुमंत्र- हर किसी का रास्ता अलग लेकिन आज के पल को खुलकर जी लीजिए

PM narendra modi attended IIT Delhi convocation: आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने संस्थान से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल प्रदान किए। प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के विकास में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों पर बात की।

Image

आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी

PM narendra modi attended IIT Delhi convocation: आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने संस्थान से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल प्रदान किए। प्रधानमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के विकास में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों पर बात की। उन्होंने कहा कि आज के युवा सिर्फ अपने करियर के लिए नहीं, बल्कि देश की प्रगति के लिए भी काम करें। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक, शिक्षक और संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह दिन आईआईटी दिल्ली के छात्रों के लिए बेहद खास और यादगार रहा। उन्होंने कहा- आज देश के आप सभी प्रतिभाशाली युवाओं के जीवन की नई यात्रा शुरू हो रही है-आप इस समय जीवन के एक यादगार मोमेंट को जी रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपने पहले स्टार्टअप का सपना देख रहे होंगे। किसी ने अगले कॉम्पिटिटिव एग्जाम का लक्ष्य बनाया होगा। हर किसी का रास्ता अलग है, हर किसी का सपना अलग है। लेकिन इन सबके बाद भी एक एहसास ऐसा है, जो आप सभी के मन में एक सा होगा। वो दिन याद करिए, जब आपका आईआईटी दिल्ली में पहला दिन था। और एक ये आज का दिन है। आप सोच रहे होंगे कि अभी कल की ही तो बात है। ओरिएंटेशन हुआ था और अब ये कॉन्वोकेशन का समय भी आ गया।

छात्रों को दी सलाह

तो ओरिएंटेशन से कॉन्वोकेशन की इस यात्रा का आपको भरपूर सैटिस्फैक्शन भी होगा और साथ ही आप सभी में जीवन के एक नए चैप्टर की शुरुआत का उत्साह भी होगा। मैं तो यही कहूंगा, आज के इस पल को पूरी तरह जी लीजिए। आने वाले समय में जब आप पर बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां होंगी, तब यहां की पुरानी यादें आपको पुराने दिनों में जरूर ले जाएंगी। ये यादें आपको एनर्जाइज भी करेंगी। हर हॉस्टल के साथ आपकी मेमोरीज—कुमाऊं, आरा, कारा, नील, कैलाश, हिमाद्रि—इंटर-हॉस्टल कंपटीशन के किस्से, पुरानी नोकझोंक, ऐसा कितना कुछ होगा, जो विदा होने से पहले एक बार फिर आप जरूर याद करिए।

पीएम मोदी ने कहा, 'कई स्टूडेंट्स को उनकी अचीवमेंट्स के लिए मेडल मिले हैं। मैं आप सभी को दिल से बधाई देता हूं। हालांकि, अगर उनमें कुछ और लड़कियां होतीं तो और भी अच्छा होता। सॉरी, सिर्फ एक या दो ही क्यों? और भी होनी चाहिए थीं।' पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, 'यह आपकी नई यात्रा शुरू हो रही है और यह यात्रा उत्साह और जुनून से जुड़ी है। पीएम मोदी ने कहा, 'हर छात्र के मन में आने वाले कल का सवाल है और हर किसी का अलग सपना है।' उन्होंने कहा कि आप सिर्फ डिग्री ही नहीं सपने लेकर निकल रहे हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article