एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2025 Date: आ गई परीक्षा पे चर्चा की डेट, PM मोदी के साथ दीपिका पादुकोण और सदगुरु भी देंगे छात्रों को गुरुमंत्र

Pariksha Pe Charcha 2025 Date Declared: परीक्षा पे चर्चा की तारीख घोषित हो गई है। पीएम मोदी 10 फरवरी 2025 को छात्रों से बात करेंगे। इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छात्रों में गुरुमंत्र देने वाले हैं। इस कड़ी में परीक्षा पे चर्चा का आठवां सत्र शुरू होने वाला है। इस साल का यह कार्यक्रम और ज्यादा रोचक होने वाला है। पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी, सदगुरु समेत कई दिग्गज भी इसका हिस्सा होंगे।

Image

परीक्षा पे चर्चा

Photo : Times Now Digital

Pariksha Pe Charcha 2025 Date Announced: बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और मार्च माह से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर परीक्षा पे चर्चा करने जा रहे हैं। परीक्षा पे चर्चा की तारीख घोषित हो गई है। पीएम मोदी 10 फरवरी 2025 को छात्रों से बात करेंगे। इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छात्रों में गुरुमंत्र देने वाले हैं।

इस साल का Pariksha Pe Charcha कार्यक्रम और ज्यादा रोचक होने वाला है। पीएम मोदी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी, सदगुरु समेत कई दिग्गज भी इसका हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा का आठवां सत्र शुरू होने वाला है।

Pariksha Pe Charcha 2025 Date

Pariksha Pe Charcha Guest: परीक्षा पे चर्चा में जुड़ेंगे ये गेस्ट

परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए इस साल रिकॉर्ड संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस आयोजन के लिए 3.15 करोड़ से ज़्यादा छात्रों के साथ-साथ 19.80 लाख शिक्षक और 5.20 लाख अभिभावक पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं। इस साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पीएम मोदी से पहले कई सिलेब्रिटी छात्रों से बात करने हैं। इन सिलेब्रिटी की लिस्ट नीचे देख सकते हैं:

  • सद्गुरु
  • दीपिका पादुकोण
  • मैरी कॉम
  • अवनि लेखरा
  • रुजुता दिवेकर
  • सोनाली सभरवाल
  • फ़ूडफार्मर
  • विक्रांत मैसी
  • भूमि पेडनेकर
  • टेक्निकल गुरूजी
  • राधिका गुप्ता

Pariksha Pe Charcha 2025 Venue: कहां होगी परीक्षा पे चर्चा?

पिछले साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में किया गया था। इस साल भी भारत मंडपम में ही पीएम मोदी छात्रों से बात कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय द्वारा इसके लिए जानकारी दी गई है। परीक्षा पे चर्चा, एक बड़ी पहल- 'एग्ज़ाम वॉरियर्स' का हिस्सा है। इसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करते हैं, ताकि युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल तैयार किया जा सके

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article