एजुकेशन

OPSC Prelims Result 2024: जारी हुआ ओडिशा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

OPSC Civil Services Prelims Result 2024: जारी सूचना के अनुसार, ओडिशा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 4799 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।

Image

OPSC Prelims Result 2024

OPSC Civil Services Prelims Result 2024: लोक सेवा आयोग (OPSC) ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 7 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी ओपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं।

OPSC Civil Services Prelims Result 2024: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 15 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 4799 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download OPSC Prelims Result 2024

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: भारतीय नौसेना में एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 8 फरवरी से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

OPSC Civil Services Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 399 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 17 जनवरी से 16 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article