एजुकेशन

OJEE Result 2026 Declared: जारी हुआ ओडिशा जेईई परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें परिणाम

OJEE Result 2026 Declared: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (ओजेई) सेल ने 8 जून, 2026 को ओजेई 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Odisha JEE Result 2026 Declared: यहां देखें ओडिशा जेईई परीक्षा का रिजल्ट

OJEE Result 2026 Declared: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (ओजेई) सेल ने 8 जून, 2026 को ओजेईई 2026 का परिणाम जारी कर (OJEE Result 2026) दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Odisha JEE Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

OJEE Result 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें ओजेईई 2026 परीक्षा मई, 2026 से 10 मई, 2026 तक आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की 16 मई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 19 मई तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Odisha JEE Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले OJEE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Odisha JEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

OJEE Result 2026: स्कोर कार्ड निकाल कर रख लें

परिणाम देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना OJEE आवेदन नंबर, जन्मतिथि और लॉगिन पेज पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। विवरण जमा करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक और परीक्षा में प्राप्त रैंक शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें, क्योंकि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता होगी।

Odisah OJEE Result 2026 : इसलिए होती है ओडिशा जेईई की परीक्ष

ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) परीक्षा ओडिशा राज्य के विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से बी.फार्मा, एमबीए, एमसीए, एम.टेक, एम.फार्मा और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article