एजुकेशन

Odisha School Closed Today: ओडिशा में बारिश का अलर्ट: इन जिलों में आज 27 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन का आदेश

Odisha School Closed Today, School Closed Today In Narsinghpur, Mayurbhanj: ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण 29 जुलाई तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना जताई है। इसके चलते यहां जगतसिंहपुर और मयूरभंज जिले के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

Image

Odisha School Closed Today: ओडिशा के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

Odisha School Closed Today, School Closed Today In Narsinghpur, Mayurbhanj: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ (Odisha School Closed Today) चुका है। लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी प्रभावित करना शुरू कर (School Closed Today In Odisha) दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए ओडिशा प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जगतसिंहपुर और मयूरभंज जिले के सभी स्कूल सोमवार को बंद रखने का फैसला किया है।

हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (डिप्रेशन) के कारण 29 जुलाई तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना जताई है। इसके चलते राज्य सरकार ने यहां स्कूल बंद का आदेश दिया है।

School Closed Today In Odisha: प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंड्री स्कूल बंद

मयूरभंज में प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी लेवल तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि टीचिंग और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वे हमेशा की तरह अपने अपने स्कूल में रिपोर्ट करें। उनसे कहा गया है कि वे फोन कॉल, एसएमएस और वॉट्सऐप ग्रुप जैसे उपलब्ध कम्युनिकेशन माध्यमों से स्टूडेंट्स और उनके माता पिता या अभिभावकों को स्कूल बंद होने की जानकारी दें ताकि यह पक्का किया जा सके कि कोई भी स्टूडेंट स्कूल न आए।

Jagatsighpur School Closed Today: जगतसिंहपुर के सभी स्कूल बंद रहेंगे

इसी तरह जगतसिंहपुर जिला प्रशासन ने सोमवार को ओडिशा आदर्श विद्यालयों और केंद्रीय विद्यालयों समेत सभी स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की है।

ओडिशा के इन जिलों में ऑरेंट और येलो अलर्ट

बता दे आईएमडी ने सोमवार के लिए सुंदरगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, झारसुगुड़ा, बारागढ़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगुल, ढेंकनाल, सोनपुर, बौध और कंधमाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जो भारी से बहुत भारी वर्षा और तैयारियों की आवश्यकता का संकेत देता है। इसके अलावा इस बीच, नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति, गंजम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article