एजुकेशन

JEE Main Answer Key 2025: कब आएगी जेईई मेन सेशन 1 आंसर-की, jeemain.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन्स आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन्स रिजल्ट 12 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा।

Image

JEE Main Answer Key 2025

JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन्स परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन्स परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (JEE Main Session 1 Answer Key 2025) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन्स आंसर-की 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा जी जाएगी।

JEE Main 2025 Answer Key: कब आएगी आंसर-की

जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी और 30 जनवरी 2025 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। जेईई मेन्स आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।

How to download JEE Main Answer Key 2025

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन्स आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सीयूईटी पीजी के लिए बढ़ी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, अब इस डेट तक करें अप्लाई

JEE Main Result 2025 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

जेईई मेन्स आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन्स रिजल्ट 12 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article