एजुकेशन

Odisha Fireman & Fireman Driver Result 2023: जारी हुआ ओडिशा फायरमैन और फायरमैन ड्राइवर का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

Odisha Fireman & Fireman Driver Result 2023: ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने फायरमैन और फायरमैन ड्राइवर के भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ofs.onlineregistrationforms.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

Odisha Fireman & Fireman Driver Result 2023: यहां देखें ओडिशा फायरमैन और फायरमैन ड्राइवर का रिजल्ट

Odisha Fireman & Fireman Driver Result 2023: ओडिशा फायरमैन और फायरमैन ड्राइवर के भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Odisha Fireman Result 2023) खबर है। ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने आज यानी 14 दिसंबर 2023 को फायरमैन और फायरमैन ड्राइवर के भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (Odisha Fireman Driver Result 2023) दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ofs.onlineregistrationforms.com पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

बता दें ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फायरमैन और फायरमैन ड्राइवर के कुल 5000 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Odisha Fireman & Fireman Driver Result 2023 Check Here

  1. सबसे पहले ofs.onlineregistrationforms.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Odisha Fireman & Fireman Driver Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  5. सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  6. यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Odisha Fireman Driver Result 2023: ओडिशा पीईटी व पीएसटी परीक्षा

ओडिशा फायरमैन और ड्राइवर के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग जल्द ही प्रवेश पत्र जारी कर देगा। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article