एजुकेशन

Odisha Class 10 Date Sheet 2024: जारी हुई ओडिशा बोर्ड की डेटशीट, देखें कब से कब तक है परीक्षा

BSE Odisha Class 10 Date Sheet 2024: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। बीएसई ओडिशा क्लास 10 के एग्जाम 4 मार्च को खत्म होंगे। अभी 12वीं की डेटशीट नहीं आई है, लेकिन 10वीं का पूरा शिड्यूल यहां से चेक करें।

Image

ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा की डेटशीट

ओडिया 20 फरवरीBSE Odisha Class 10 Date Sheet 2024: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। जो छात्र 2024 बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वे bseodisha.ac.in के अलावा यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी परीक्षा का पूरा शिड्यूल चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। बीएसई ओडिशा क्लास 10 के एग्जाम 4 मार्च को खत्म होंगे। अभी 12वीं की डेटशीट नहीं आई है।

BSE Odisha Class 10 Matric Exam Date - कब से कब तक है परीक्षा

बीएसई ओडिशा ने घोषणा की है कि मैट्रिक परीक्षाएं 20 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी और 4 मार्च, 2024 तक जारी रहेंगी। नीचे पूरा शेड्यूल देखें। रिपोर्ट के अनुसार, बीएसई अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने मैट्रिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा की। इस दौरान यह भी बताया गया एआई-संचालित कैमरों के माध्यम से परीक्षा हाल की निगरानी की जाएगी।

यदि कोई विसंगति यानी गड़बड़ी पाई जाती है, तो वह तुरंत संज्ञान में आ जाएगी। स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, एआई-संचालित कैमरे स्ट्रांग रूम, डीईओ कार्यालय और परीक्षा हॉल में स्थापित किया जाएगा। कमांड रूम सात से आठ व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जाएगा।

कौन सा होगा पहला पेपर

परीक्षा 20 फरवरी को प्रथम भाषा ओडिया पेपर के साथ शुरू होगी और दूसरा पेपर अंग्रेजी 23 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

BSE Odisha Class 10 Date Sheet Time Table
विषय तारीख
ओडिया 20 फरवरी
अंग्रेजी 23 फरवरी
गणित 26 फरवरी
हिंदी/संस्कृत 28 फरवरी
विज्ञान 2 मार्च
सामाजिक विज्ञान 4 मार्च
कब से होगी ओडिशा बोर्ड 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपरों का मूल्यांकन 15 मार्च 2024 से शुरू होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article