एजुकेशन

NVS Admission 2024: नवोदय विद्यालय में चल रहे 9वीं व 11वीं का एडमिशन, जानें किस तारीख से पहले करें अप्लाई

NVS Admission 2024 Registration Last Date: नवोदय विद्यालय में एडमिशन शुरू हो चुके हैं, कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए जल्द से जल्द फॉर्म भर लें, क्योंकि इसी माह तक आप अप्लाई कर सकेंगे, देखें किस तारीख से पहले करना होगा अप्लाई

Image

नवोदय विद्यालय में चल रहे 9वीं व 11वीं का एडमिशन

NVS Admission 2024 Last Date: नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने की राह देख रहे छात्र या उनके माता पिता के लिए बड़ी खबर है। एनवीएस 2024 बैच के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुका है, यदि आप भी नवोदय विद्यालय में सत्र 2024 में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन की सोच रहे हैं, तो जल्द करें क्योंकि एनवीएस एडमिशन 2024 केवल इस माह भर के लिए है।

NVS Admission 2024 - क्या है अंतिम तिथि?

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 9 और कक्षा 11 में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम 31 अक्टूबर 2023 है। जो छात्र नवोदय विद्यालय में एडमिशन चाहते हैं वे जल्द अपने माता पिता को इस बारे में जानकारी दें, अविभावकों को सलाह दी जाती है कि वो सारे पेपर्स तैयार कर लें और तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर लें। एनवीएस एडमिशन 2024 के फॉर्म ऑनलाइन भरे जाने हैं।

NVS Admission 2024 Online Form - कैसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

  • एनवीएस एडमिशन 2024 कक्षा 9वीं और 11वीं एडमिशन के लिए सबसे पहले navodaya.gov.in पर जाएं।
  • अब 9वीं में एडमिशन के लिए इस पर क्लिक करें - Click here to submit online application form for class IX Lateral Entry Selection Test 2024. The last date for submission of online application forms is 31.10.2023.
या
  • 11वीं में एडमिशन के लिए इस पर क्लिक करें - Click here to submit online application form for class XI Lateral Entry Selection Test 2024. The last date for submission of online application forms is 31.10.2023.
  • इन लिंक्स पर क्लिक करते ही आप नए पेज पर आ जाएंगे, जहां आपको CANDIDATE CORNER पर जाना है और रजिस्ट्रेशन करना होगा।

NVS Admission 2024 Admission - कौन ले सकता है एडमिशन

कक्षा 9 में प्रवेश लेने के लिए छात्रों का किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा छात्र का जन्म 1 मई 2009 से पहले 31 जुलाई 20011 के बाद न हुआ हो। इसी तरह, कक्षा 11 में प्रवेश के लिए छात्र को 2023-24 सत्र में कक्षा 10 में पंजीकृत होना चाहिए और उसका जन्म 1 जून 2007 से पहले 31 जुलाई 2009 के बाद न हुआ हो।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article