एजुकेशन

घोषित हुआ SWAYAM जनवरी परीक्षा का सेमेस्टर वाइज रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

NTA Swayam Result 2026 Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 'स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

NTA Swayam Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें एनटीए स्वयं परीक्षा का सेमेस्टर वाइज रिजल्ट

NTA Swayam Result 2026 Declared: एनटीए स्वयं परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NTA Swayam Result 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 'स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) के तहत हाइब्रिड सीबीटी मोड में आयोजित कोर्स के जनवरी 2026 सेमेस्टर एग्जाम के नतीजे घोषित कर (NTA Swayam Semester Result) दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

NTA Swayam Result 2026: कुल 69 पेपर हुए थे

बता दें आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सेमेस्टर परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। कुल 69 पेपर आयोजित किए गए थे, जिनमें कथित तौर पर 3,820 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और उनमें से 3,053 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। वहीं अब सेमेस्टर वाइज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

NTA Swayam Semester Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NTA Swayam Semester Wise Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Swayam Semester Result 2026: सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले उन 829 कोर्स के नतीजे घोषित किए थे, जिनकी परीक्षा 16 जुलाई 2026 को CBT मोड में आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए को swayam@nta.ac.in पर लिख सकते हैं या एनटीए के हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article