NTA SWAYAM July Exam 2023, SWAYAM July Semester Exam 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी एनटीए स्वयं जुलाई 2023 सेमेस्टर परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर 30 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
SWAYAM July Exam 2023 Date: कब होगी स्वयं परीक्षा
एनटीए द्वारा स्वयं परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर, 1 दिसंबर और 2 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for SWAYAM July Exam 2023
- स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर जाएं।
- फिर SWAYAM July Semester 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
NTA SWAYAM Exam 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी एनटीए स्वयं परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट swayam.nta.ac.in पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपए (अतिरिक्त कोर्स - 600 रुपए) प्रति कोर्स और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ओबीसी और एनसीएल श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपए (अतिरिक्त कोर्स - 400 रुपए) प्रति कोर्स आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
