एजुकेशन

NCET 2023 : जारी हुई एनसीईटी परीक्षा की आंसर की, ncet.samarth.ac.in से करें चेक, जानें कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 15, 2023, 05:30 PM IST

NCET 2023 Answer Key Link: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने एनसीईटी 2023 आंसर की जारी कर दी है। नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी उम्मीदवार एनसीईटी की आधिकारिक साइट ncet.samarth.ac.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एनसीईटी परीक्षा की आंसर की (image - canva)

NCET 2023 Answer Key जारी हो गई है, अब उम्मीदवार यहां से रिजल्ट जारी होने की अनुमानित तिथि पता लगा सकते हैं, बता दें, नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 आंसर की एनसीईटी की आधिकारिक साइट ncet.samarth.ac.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से देखी व डाउनलोड की जा सकती है, ध्यान रहे जो आंसर की जारी की गई है, वो अनंतिम उत्तर कुंजी है।

उत्तर कुंजी के लिए रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा 9 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी।

16 अगस्त से पहले कर सकते हैं आपत्ति

जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे एक निश्चित शुल्क देकर आंसर की को चुनौती दे सकते हैं, हालांकि इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये जमा करने होंगे।। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 16 अगस्त, 2023 तक है। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान 16 अगस्त तक किया जा सकता है।

एनसीईटी 2023 आंसर की कैसे डाउनलोड करें

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉला करें

  • एनसीईटी की आधिकारिक साइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NCET 2023 answer key लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।

कब आएगा रिजल्ट

बता दें, फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों 29 अगस्त 2023 तक जारी किए जाने की संभावना है, लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article