एजुकेशन

JPSC Mains Exam 2025: JPSC मुख्य परीक्षा स्थगित? आयोग ने जारी किया नोटिस

JPSC Mains Exam 2025 Postponed: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया है। वायरल प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी है। जानें क्या है पूरा मामला

Image

JPSC Mains Exam 2025 Postponed

JPSC Mains Exam 2025 Postponed? एक विज्ञप्ति वायरल हो रही है, जिसमें साफ लिखा है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। विज्ञप्ति आज 22 जुलाई की है, जिसमें बताया गया है कि आयोग ने आज बुधवार 22 जुलाई को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा स्‍थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा अगली सूचना जारी होने तक आयोजित नहीं होगी। आयोग के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत यह परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होनी थी। लेकिन सरकार से मिले निर्देश और परीक्षा आयोजन में आई कुछ गड़बड़ियों के कारण आयोग ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है।

नई परीक्षा तिथि कब आएगी?

अभी आयोग की वेबसाइट पर नई तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं है, यानी नई परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना है जल्द ही इस बारे में आधिकारिक जानकारी आएगी। उम्मीदवारों से केवल आयोग की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की गई है।

वायरल हो रही विज्ञप्ति देखें

JPSC Mains Exam 2025 Postponed

JPSC Mains Exam 2025 Postponed

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें।

विवादों के बीच लिया गया फैसला

हाल के दिनों में JPSC की परीक्षाओं को लेकर कई सवाल उठे हैं। बुधवार को रांची में छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी किया था। इसी बीच खबर आई आई कि आयोग ने मुख्य परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है।

अब सभी अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि या आध‍िकारिक जानकारी का इंतजार है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article