एजुकेशन

SBI PO Admit Card 2026: एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए एडमिट जारी, तुरंत यहां से करें डाउनलोड

SBI PO Admit Card 2026 OUT: SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए एडमिट जारी

SBI PO Admit Card 2026 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। SBI PO Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको sbi.bank.in या ibpsreg.ibps.in पर जाने की जरूरत है। बता दें, इस साल बैंक देशभर में 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती करेगा। प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।

SBI PO Admit Card 2026 Download करने का क्या है तरीका?

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in या ibpsreg.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर SBI PO Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड/रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या बैंक पासबुक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा, यदि जरूरी हो तो स्कूल/कॉलेज या किसी गजेटेड अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणित फोटो पहचान पत्र भी साथ रखें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र की एक स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी।

कैसे होगा चयन?

SBI PO भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।

पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
दूसरा चरण मुख्य परीक्षा (Mains)
तीसरा चरण साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू
भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में बैंक दस्तावेजों का सत्यापन कर सकता है। अंतिम चयन सभी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा में इन चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, वॉलेट, नोट्स, चार्ट, ढीले कागज या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न लेकर जाएं।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की जांच की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article