एजुकेशन

NTA Recruitment 2026: एनटीए ने निकाली कंटेंट राइटर से लेकर वीडियो एडिटर तक की भर्ती, यहां देखें एलिजिबिलिटी और अन्य डिटेल्स

NTA Recruitment 2026: एनटीए ने कंटेंट राइटर से लेकर वीडियो एडिटर तक विभिन्न पदों की भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ईमेल के माध्यम से dir-admin@nta.gov.in पर आवेदन भेज सकते हैं।

Image

NTA Recruitment 2026 (Photo - AI)

NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। एनटीए ने कंटेंट राइटर्स से लेकर वीडियो एडिटर तक विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के संबंध में एजेंसी द्वारा एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें पदों के आधार पर एलिजिबिलिटी, आयु सीमा और अन्य जानकारी दी गई है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक ईमेल पर आवेदन भेज सकते हैं। बता दें कि एनटीए ने भर्ती कुल 21 पदों पर निकाली है, जिसमें यंग प्रोफेशनल के पद भी शामिल है। आवेदन संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार स्टोरी पूरी पढे़ं।

NTA Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा निकाली गई भर्ती के पदों का विवरण इस प्रकार है -

पद का नामरिक्तियां
वीडियो एडिटर और ग्राफिक डिजाइनर1
इंग्लिश कंटेंट राइटर1
डेटा एनालिस्ट और मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव1
रिसर्चर1
कुल4

इसके अलावा एनटीए ने यंग प्रोफेशन पदों की भर्ती निकाली है, जिसमें पदों का विवरण इस प्रकार है -

यंग प्रोफेशनल लीगल रिसर्च2
यंग प्रोफेशनल फाइनेंस और अकाउंट्स रिसर्च2
यंग प्रोफेशनल एकेडमिक रिसर्च12
कुल16

NTA Recruitment 2026: क्या है एलिजिबिलिटी

पदों के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग है। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करने वाले हैं, उस विषय में शिक्षा प्राप्त होना अनिवार्य है। साथ ही उनके पास उसका कार्य अनुभव भी होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर आपने जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन, फिल्म, मीडिया, डिजाइन में डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त की है तो आप कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटिंग, रिसर्च आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें। उम्मीदवारों की सहायता के लिए नोटिफिकेशन और फॉर्म का लिंक नीचे दिया गया है।

NTA Recruitment 2026: कितने साल का कॉन्ट्रैक्ट

बता दें कि कंटेंट राइटर, वीडियो एडिटर और ग्राफिक डिजाइनर, डेटा एनालिस्ट और मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव और रिसर्चर पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर हैं। एनटीए के नोटिफिकेशन के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट की अवधि कम से कम 3 साल की है। अगर उम्मीदवार का प्रदर्शन बेहतर रहता है तो इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

NTA Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप इस प्रकार है -

स्टेप 1 - भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपको NTA Content Writer and Video Editor भर्ती का एक लिंक नजर आएगा।

स्टेप 4 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नोटिफिकेशन खुलेगा।

स्टेप 5 - नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और अंत में दिए गए फॉर्म को डाउनलोड करें।

स्टेप 6 - फॉर्म में दी गई जानकारी को भरें और आवश्यक सभी दस्तावेज की स्कैन कॉपी साथ में लगाएं।

स्टेप 7 - अब इस आवेदन फॉर्म को ईमेल के माध्यम से dir-admin@nta.gov.in पर भेज दें।

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें, ताकि उनसे संबंधित कोई जानकारी न छूटे।

क्या है आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को बता दें कि एनटीए की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 21 अगस्त 2026 से पहले आवेदन सबमिट करना है। इसके बाद प्राप्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article