NEET UG Re Exam Date 2026 Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 21 जून को आयोजित (NEET UG Re Exam Date) की जाएगी। इस बात की जानकारी एनटीए ने ट्वीट कर दी है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून 2026, रविवार को एनईटी (यूजी) परीक्षा का पुनर्नियोजन निर्धारित (NEET Re Exam Date) किया है। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।
बता दें बीते दिन देर रात तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर हाई लेवल बैठक हुई। यह बैठक करीब लगातार 2 घंटे चली। इसमें री-एग्जाम और भविष्य में पेपर लीक रोकने पर चर्चा हुई। इस दौरान उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी, स्कूली शिक्षा सचिव संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह, CBSE चेयरपर्सन राहुल सिंह और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) तथा नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं अब एजेंसी ने री एग्जाम की तारीख भी घोषित कर दी है।
NEET Re Exam Date 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म
बता दें इससे पहले नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में निर्धारित की गई थी। इसके लिए कुल 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि पेपर लीक होने के चलते एग्जाम रद्द कर दिया गया था। इस विवाद ने भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक की विश्वसनीयता और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी थी। वहीं अब री एग्जाम की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
NEET UG Re Exam Admit Card: कब आएगा नीट यूजी री एग्जाम का एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री एग्जाम के एडमिट कार्ड को लेकर किसी प्रकार का कोई एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले यानी 15 जून के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।
NEET UG Re Exam 2026: एमबीबीएस में एडमिशन के लिए परीक्षा
बता दें NEET UG का पूरा नाम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (National Eligibility Cum Entrace Test Under Graduate) होता है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो डॉक्टर बनना चाहते हैं और मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस परीक्षा का आयोजन National Testing Agency यानी NTA द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश देना है। यह परीक्षा 12वीं कक्षा के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होती है। इसलिए छात्र 11वीं और 12वीं के विज्ञान विषयों की अच्छी तैयारी करके इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने के लिए नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और लगातार अभ्यास बहुत जरूरी माना जाता है।
