एजुकेशन

JEE Main 2025 Session 2: जेईई मेंस के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, बंद होने वाली है विंडो

JEE Main 2025 Session 2 Registration Date: जेईई मेन 2025 सत्र 2 के पंजीकरण के लिए इस बार रिकॉर्ड छात्रों ने रुचि दिखाई है। बता दें, आज 25 फरवरी, 2025 को पंजीकरण विंडो बंद हो जाएगी, जिन लोगों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे यहां से रजिस्ट्रेशन करने का तरीका देख सकते हैं।

Image

जेईई मेंस के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन,

JEE Main 2025 Session 2 Registration Last Date: जेईई मेंस 2025 सेशन 2 परीक्षा इस बार नया माइलस्टोन सेट कर रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 25 फरवरी, 2025 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन्स 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगी। ये विंडो बंद होने से पहले ही (JEE Main 2025 Session 2 Total Registration) रिकॉर्ड छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है। उम्मीदवारों के पास आज रात 9 बजे से पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन करने का मौका है।

एक जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) में अब तक 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है।

उम्मीदवारों के पास अपना शुल्क भुगतान पूरा करने के लिए रात 11:50 बजे तक का समय होगा। उम्मीदवारों के लिए अंतिम समय में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए दिए गए समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण और भुगतान पूरा करना जरूरी है।

JEE Main 2025 Session 2: How to Register

जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण करने का तरीका देखें:-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर 'Registration for JEE (Main) 2025 Session-2 is LIVE' पर क्लिक करें।

चरण 3: नया पेज खुलेगा।

चरण 4: अब 'Registration for JEE(Main) 2025 Session-2' पर क्लिक करें।

चरण 5: अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आवेदन पत्र पूरा करें

चरण 5: मांगे गए दस्तावेज को सावधानी से अपलोड करें और शुल्क जमा करें

JEE Main 2025 Session 2 Exam Date

जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 1 से 8 अप्रैल, 2025 के बीच होगी। जेईई मेन परीक्षा शहर का विवरण, एडमिट कार्ड की उपलब्धता और परिणाम घोषणा की तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article