एजुकेशन

NORCET 7 Mains Result 2024 हुए जारी, aiimsexams.ac.in पर ऐसे करें चेक

NORCET 7 Mains Result 2024 Link: NORCET 7 मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट्स को aiimsexams.ac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 19 सितंबर को जारी किया गया था।

Image

NORCET 7 मेन्स रिजल्ट 2024 जारी (image - canva)

NORCET 7 Mains Result 2024 Link: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने NORCET 7 मुख्य परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक करें। खबर में NORCET 7 Mains Result 2024 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें, प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया गया था।

NORCET 7 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में पास होने वाले व मुख्य परीक्षा में बैटने वाले उम्मीदवार लगातार मेंस परीक्षा के परिणाम पर नजर बनाए हुए थे। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेंगे। अगर यहां सब कुछ सही पाया गया तो आवेदकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

NORCET 7 Mains Result 2024 How to Check

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • "Result" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • "Recruitment" टैब के अंतर्गत, NORCET 7 Mains Result 2024 Link पर क्लिक करें।

परिणाम पीडीएफ प्रारूप में मिलेगा, जिसमें उम्मीदवारों के रोल नंबर, श्रेणियां, PwBD स्थिति, लिंग, प्रतिशत और रैंक दिखाई देंगे। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के बाद आपको नर्सिंग अधिकारी बनने का मौका मिलेगा।

What is NORCET Exam

एम्स NORCET (नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इस परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न एम्स संस्थानों में होने वाली विभिन्न रिक्तियों के लिए योग्य नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती करना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article