CA Inter Result 2026 LIVE Updates: आज जारी होगा सीए इंटर 2026 का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
CA Inter Result 2026 Live Updates download scorecard Direct link caresults.icai.org: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 सत्र की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज 22 अक्टूबर को शाम तक जारी कर सकता है। वहीं, सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
CA Inter Result 2026 LIVE Updates: आज जारी होगा सीए इंटर 2026 का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर संबंधित परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
CA Inter Result 2026 LIVE Updates: डेट हो चुकी है घोषित
ICAI ने 14 अक्टूबर को जारी आधिकारिक घोषणा में बताया था कि सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 22 अक्टूबर की शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे ICAI के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
CA Inter Result 2026 LIVE Updates: स्कोरकार्ड में मिलेंगी ये जानकारियां
उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड में उनका नाम, रोल नंबर, संबंधित ग्रुप में प्राप्त अंक और परीक्षा में सफल या असफल होने की स्थिति जैसी जानकारी दी जाएगी। रिजल्ट देखने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर ICAI के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार संपर्क करें।
