एजुकेशन

NITTT Exam 2026 Guidelines: 31 जुलाई से शुरू हो रही है एनआईटीटीटी परीक्षा, घर बैठे टेस्ट देने से पहले जान लें जरूरी दिशा-निर्देश

NITTT Exam 2026 Guidelines: एनटीए द्वारा 31 जुलाई से आयोजित की जा रही नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जरूरी गाइडलाइंस चेक करें, ताकि उन्हें बाद में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Image

NITTT Exam 2026 Guidelines (Photo - AI)

NITTT Exam 2026 Guidelines: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2026 से किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वह सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपन लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

एनआईटीटीटी एक ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड परीक्षा है, जिसका मुख्य उद्देश्य एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों के नव-नियुक्त शिक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण देना और उनकी शिक्षण क्षमताओं को निखारना है। चूंकि यह परीक्षा घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से दी जानी है, इसलिए अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़े नियमों और तकनीकी दिशा-निर्देशों को पहले से समझ लेना बेहद आवश्यक है ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट टाइमिंग

परीक्षा की तिथियां31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2026
पहली शिफ्टसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे
दूसरी शिफ्टदोपहर 02:00 बजे से शाम 04:00 बजे

परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस

  • आपके पास काम करता हुआ कंप्यूटर/लैपटॉप, सही वेबकैम, माइक्रोफोन और तेज व स्थिर इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है।
  • परीक्षा शांत और पर्याप्त रोशनी वाले कमरे में बैठकर दें। परीक्षा के दौरान कमरे में कोई अन्य व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
  • परीक्षा शुरू होने के तय समय से पहले लॉगिन कर लें और पास में एडमिट कार्ड व मूल पहचान पत्र रखें।
  • मोबाइल फोन, किताबें, नोट्स या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग पूरी तरह वर्जित है।
  • वेबकैम और माइक हमेशा चालू रखें। बार-बार सीट छोड़ने या इधर-उधर देखने पर प्रॉक्टर द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।

ऐसे करें एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'NITTT Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट करें।

स्टेप 4 - स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि वह जारी एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के लिए तैयार रहें। ऊपर दी गई गाइडलाइंस को फॉलो करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article