एजुकेशन

RPSC SI PET 2026 एडमिट कार्ड रिलीज, डाउनलोड करने में आ रही समस्या? बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

RPSC SI PET 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही समस्या से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Image

RPSC SI PET 2026 एडमिट कार्ड रिलीज (Photo - AI)

RPSC SI PET 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इस बीच जिन उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा या समस्या का सामना करना पड़ता है, तो उसके निवारण के लिए पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड द्वारा हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई है।

पीईटी परीक्षा की तारीखें

परीक्षा तिथिशारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक
परीक्षा का समयपरीक्षा प्रतिदिन सुबह 05:00 बजे से शुरू होगी
परीक्षा केंद्रजयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर और उदयपुर

हेल्पलाइन नंबर और संपर्क विवरण

तकनीकी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी निम्नलिखित माध्यमों पर संपर्क कर सकते हैं:

राजकॉम हेल्पलाइन नंबर7340557555 / 9352323625
विभाग का लैंडलाइन नंबर0141-2821595
मोबाइल नंबर9413800328
ईमेल आईडीigrecraj@gmail.com

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - अभ्यर्थी आधिकारिक वेब पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - अपनी SSO ID और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 3 - लॉगिन के बाद 'Recruitment Portal' वाले विकल्प का चयन करें।

स्टेप 4 - RPSC SI PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करके।

स्टेप 5 - लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 6 - अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।

उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका सख्ती से पालन करें। साथ ही हॉल टिकट पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने का प्रयास करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article