एजुकेशन

CAT 2026: कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी है यह दस्तावेज, यहां देखें पूरी लिस्ट

CAT 2026: कैट 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगस्त में शुरू होगी। आवेदकों को सलाह है कि वह पहले ही दस्तावेज तैयार कर लें, ताकि आवेदन के दौरान परेशानी न हो। आइए जानते हैं, रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी है।

Image

CAT 2026 (Photo - AI)

CAT 2026: भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। हाल ही में कैट 2026 के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें आवेदन की डेट से लेकर परीक्षा की डेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इस शेड्यूल के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया अगस्त में शुरू होगी। देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में MBA में दाखिला पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे फॉर्म भरने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि उन्हें अंतिम समय में दिक्कत न हो और किसी भी प्रकार की गलती या देरी के कारण वह पीछे न रह जाएं।

कब शुरू होगा कैट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन

कैट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त की सुबह 10 बजे से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, इसलिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल 15 सितंबर तक का समय है। इसके बाद परीक्षा की तैयारी शुरू होगी। बता दें कि कैट 2026 परीक्षा का आयोजन 29 नबंर 2026 को किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी चीजें

  • फोटो आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक)
  • सक्रिय ईमेल आईडी
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

इन तीनों के माध्यम से उम्मीदवार पहले खुद को पोर्टल पर रजिस्टर करेंगे और एक लॉगिन आईडी क्रिएट करेंगे, जिसके माध्यम से आगे यानी आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार क्रिएट किए लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करेंगे और शैक्षणिक और आवश्यक अन्य जानकारी के साथ डॉक्यूमेंट अपलोड किए जाएंगे। आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार है -

शैक्षणिक दस्तावेज

  1. 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  2. 12वीं / डिप्लोमा की मार्कशीट
  3. ग्रेजुएशन की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
  4. ग्रेजुएशन के अंतिम के छात्रों के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल या विभागाध्यक्ष द्वारा जारी बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  5. उच्च/व्यावसायिक डिग्री (CA, CS, CMA या मास्टर डिग्री के दस्तावेज- यदि है तो)
  6. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू है तो)
  7. पासपोर्ट साइज फोटो
  8. डिजिटल हस्ताक्षर

यह सभी दस्तावेज उम्मीदवार को स्कैन कॉपी के तौर पर (JPEG/JPG फॉर्मेट) अपलोड करने होंगे।

महत्वपूर्ण टिप्स

सभी स्कैन किए गए दस्तावेजों की फाइल साइज और फॉर्मेट आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुसार ही रखें। कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी अपने नियोक्ता द्वारा जारी कार्य अनुभव प्रमाण-पत्र तैयार रखें। फॉर्म सबमिट करने से पहले अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों को दोबारा जांच लें ताकि बाद में दिक्कत का सामना न करना पड़े। फॉर्म के प्रिंट के साथ आवेदन शल्क भुगतान की रसीद भी डाउनलोड करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article