एजुकेशन

CAT 2026 Notification: आईआईएम ने जारी किया कैट परीक्षा का शेड्यूल, 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन; जानें योग्यता और फीस

CAT 2026 Notification: देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों और बिजनेस स्कूल से एमबीए में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली कैट परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

Image

CAT 2026 Notification (Photo-AI)

CAT 2026 Notification: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) और अन्य टॉप बिजनेस स्कूलों में एमबीए (MBA) तथा अन्य पोस्ट ग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 को लेकर आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ी खबर है, जिसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगस्त 2026 में शुरू हो जाएगी और परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी।

कब आयोजित होगी कैट परीक्षा

कैट के संबंध में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड होगा और यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 (रविवार) को देशभर के विभिन्न शहरों में तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

कैट 2026 शेड्यूल

कैट परीक्षा के लिए आवेदन3 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे)
कैट परीक्षा आवेदन की लास्ट डेट15 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट4 नवंबर से 29 नवंबर 2026
परीक्षा डेट29 नवंबर 2026

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

- कैट 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री पास होना अनिवार्य है।

- उम्मीदवार के कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।

- एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

- ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र भी कैट 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- CA, CS, CMA/ICWA या FIAI जैसी प्रोफेशनल योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी निर्धारित न्यूनतम अंक प्रतिशत की शर्त पूरी करके आवेदन कर सकते हैं।

क्या है कैट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क

कैट 2026 के लिए श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क तय किया गया है। इसमें एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1350 रुपये का है, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,700 रुपये तय किया गया है। यह शुल्क एकमुश्त (One-time) है, जिसके जरिए अभ्यर्थी सभी सहभागी आईआईएम और मैनेजमेंट संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जमा किया गया शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा। बता दें कि इस साल रजिस्ट्रेशन शुल्क में वृद्धि की गई है। बीते साल रजिस्ट्रेशन फीस 2600 रुपये थी, जो अब 2700 है और आरक्षित श्रेणी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1300 था, जिसमें 50 रुपये की वृद्धि की गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article