New Sainik School Opened: जब भी भारत के सबसे बेस्ट स्कूलों की बात की जाती है तो सैनिक स्कूलों का नाम जरूरत आता है। अधिकतर माता पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे का एडमिशन भी सैनिक स्कूल में हो जाए। हालांकि स्कूलों की संख्या कम होने के कारण यह सभी के लिए मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे छात्रों व अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खुलने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमने नेशनल कैडेट कोर में वैकेंसी बढ़ाई हैं। पहले NCC में 17 लाख भर्तियां होती थीं, अब इसे बढ़ाकर 20 लाख करने का फैसला लिया गया है।
New Sainik School Opened: रक्षा मंत्री ने ट्वट कर दी है जानकारी
यहां ट्वीट में कहा गया है कि सैनिक स्कूलों से निकलने वाले बच्चों का, अनुशासन और समर्पण, बाकी दूसरे बच्चों के लिए, एक example होता है। इसलिए सैनिक स्कूल की संख्या को बढ़ाने के लिए, कुछ समय पहले हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया, कि हम PPP यानी public-private partnership के आधार पर देशभर में 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना करेंगे। इस बात की जानकारी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर दी है।
इसके साथ ही, हमने नेशनल कैडेट कोर में vacancies बढ़ाई हैं। पहले NCC में 17 लाख भर्तियां होती थीं, अब इसे बढ़ाकर 20 लाख करने का फैसला लिया गया है; ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे, राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक values को सीख सकें।
New Sainik School Opened: कुल इतने सैनिक स्कूल
बता दें भारत में वर्तमान में 33 सैनिक स्कूल कार्यरत हैं, जो रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित किए जाते हैं। ये स्कूल मुख्य रूप से छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और भारतीय सशस्त्र बलों में करियर के लिए तैयार करते हैं।
