एजुकेशन

Bihar Education Policy: बिहार में अब 4 साल में पूरा होगा ग्रेजुएशन, लागू हुआ सेमेस्टर सिस्टम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2023, 03:37 PM IST

Bihar Education Policy: बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में इस साल से 4 वर्षीय स्नातक कोर्स लागू होगा। ‌राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह आदेश जारी किया है।

Image

Bihar Education Policy

Photo : iStock

Bihar Education Policy: बिहार के विश्वविद्यालय इस साल नए शैक्षणिक सत्र से चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के तहत 4 वर्षीय यूजी डिग्री कोर्स शुरू करेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विश्वविद्यालयों में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम और सेमेस्टर आधारित सिस्टम (Semester System) पर 4 साल की स्नातक की पढ़ाई शुरू किए जाने को लेकर सभी कुलपति और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ राज भवन में बैठक की।

केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया

राजभवन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अगले शैक्षणिक सत्र से एक केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया होगी और सभी विश्वविद्यालय उसी का पालन करेंगे। नई प्रणाली के पहले वर्ष का पाठ्यक्रम तय करने के लिए एक समिति भी गठित की जाएगी। इस सत्र में विश्वविद्यालय स्तर पर ही नामांकन होगा लेकिन सभी विश्वविद्यालयों को एक ही समय पर सभी संबंधित काम पूरे करने होंगे। इसके लिए राजभवन टाइम लाइन तय करेगा।

एकेडमिक कैलेंडर बनाने का निर्देश

वर्तमान में बिहार के अधिकतर विश्वविद्यालयों में तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम वार्षिक पद्धति से चलाए जा रहे हैं। हालांकि, इस साल से राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में 4 वर्षीय स्नातक कोर्स लागू होगा। इसके लिए राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को एकेडमिक कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा आधारभूत संरचना और शिक्षकों की संख्या के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया है।

आठ सेमेस्टर में विभाजित होगा कार्यक्रम

सीबीएससी के तहत स्नातक कार्यक्रमों को आठ सेमेस्टर में विभाजित किया जाएगा और छात्रों को दो सेमेस्टर का एक साल पूरा करने के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दो साल पर यूजी डिप्लोमा की डिग्री मिलेगी। तीन साल पर अंडर ग्रेजुएट की डिग्री मिलेगी। चार साल बाद यूजी डिग्री और ऑनर्स, रिसर्च की भी डिग्री मिलेगी। जो छात्र 2023 में एडमिशन लेंगे वे 2027 में पीजी में नामांकन ले सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article