एजुकेशन

NEET UG Result 2023: यहां से जानें कब जारी हो रहा है नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट, जानें क्या है अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 12, 2023, 01:28 PM IST

NEET UG Result 2023 Date and Time: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET-UG) 2023 रिजल्ट जारी होने की तैयारी कर ली गई है। इन रिजल्ट को neet.nta.nic.in से देखा जा सकेगा, इच्छुक उम्मीदवार यहां से नीट यूजी रिजल्ट की अनुमानित तिथि देख सकते हैं।

Image

नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट 2023 (freepik)

NEET UG Result 2023 Date and Time: National Eligibility cum Entrance Test-Undergraduate (NEET-UG) 2023 Result जल्द ही जारी होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार नीट यूजी रिजल्ट जारी करने की सारी तैयारी कर ली गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG 2023 परीक्षा 7 मई को पूरे भारत के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवार यहां से देख सकेंगे कि नीट यूजी रिजल्ट कब जारी किया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET-UG 2023 परीक्षा का रिजल्ट 12 से 15 जून के बीच आ सकता है। बता दें, NEET-UG परीक्षा 7 मई को पूरे भारत के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। हालांकि अभी रिजल्ट डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार नीट की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

क्यों होती है नीट की परीक्षा

NEET-UG भारत में सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जो देश भर के सरकारी और निजी कॉलेजों में स्नातक चिकित्सा और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करती है। हर साल ऐसे लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, जो डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने की इच्छा रखते हैं।

रिजल्ट आने पर फॉलो करें यह स्टेप

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां News & Events में देखें आपको इस नाम से लिंक मिलेगा — NEET UG 2023 Result Direct Link
  • यहां से आप आधिकारिक खबर देख सकते हैं, जबकि रिजल्ट देखने के लिए होमपेज के सबसे निचले हिस्से को देखें।
  • यहां Download Result पर क्लिक करें और स्कोर देखें।

नीट यूजी रिजल्ट में क्या जानकारी होगी?

एनईईटी-यूजी परिणामों में उम्मीदवारों को दिए गए नंबर या स्कोर के साथ-साथ उनकी अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) और श्रेणी-वार रैंक शामिल होगी। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों के पर्सेंटाइल की भी जानकारी होगी। बता दें, स्कोरकार्ड देश भर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों द्वारा आयोजित काउंसिलिंग और एडमिशन प्रोसीजर के आधार के रूप में भी काम करेंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article