एजुकेशन

NEET UG Result 2023: जारी होने जा रहा नीट यूजी रिजल्ट, जानें जनरल SC, ST और OBC का कट ऑफ

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 10, 2023, 06:15 PM IST

NEET UG Result 2023, NEET UG Cut Off Marks 2023: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के लिए संभावित कट ऑफ अंक चेक कर सकते हैं।

Image

NEET UG Cut Off 2023

Photo : iStock

NEET UG Result 2023, NEET UG Cut Off Marks 2023: नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट (NEET UG Result 2023) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET UG Exam 2023: मई में हुई नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा देश के 499 और विदेश के 14 शहरों में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 4 जून को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 6 जून तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया।

NEET UG Result 2023: जून में जारी होगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। किसी भी तरह का अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

NEET UG Expected Cut Off Marks 2023
CategoryNEET UG 2023 Expected Cut off
जनरल710 - 124
ओबीसी130 - 98
एससी 120 - 95
एसटी118 - 92
NEET UG Cut Off 2023: बीते साल का कट ऑफ

साल 2022 में जनरल कैटगरी के लिए नीट यूजी कट ऑफ अंक 715 से 117 अंक था। जबकि, SC, ST और OBC श्रेणियों के लिए यह 116 से 93 अंक था। वहीं, सामान्य-PwD के लिए यह 116 से 105 और PwD के तहत SC, ST और OBC के लिए कट ऑफ अंक 104 से 93 था।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article