एजुकेशन

NEET UG Councelling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन, राउंड-3 का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी

NEET UG Counselling Revised Round 3 Allotment Result: 23 अक्तूबर 2025 को नेशनल नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की फाइनल सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल हुए थे, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट इंस्टीट्यूट देख सकते हैं।

Image

Neet (iStock)

NEET UG Councelling 2025: स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के अंतर्गत मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 23 अक्तूबर 2025 को नेशनल नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की फाइनल सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है। जो उम्मीदवार काउंसलिंग प्रोसेस में शामिल हुए थे, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट इंस्टीट्यूट देख सकते हैं।

बताते चलें कि नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में जिन मेडिकल उम्मीदवारों को सीटें मिलेंगी, उन्हें 24 अक्तूबर से लेकर 1 नवंबर के बीच अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में शामिल सीट आवंटित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन संस्थान 2 और 3 नवंबर तक किया जाएगा।

पहले 22 अक्टूबर को जारी हुआ रिजल्ट

बताते चलें कि राउंड 3 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 अक्तूबर को जारी हुआ था और उम्मीदवारों को उसी दिन शाम को 6 बजे आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति दी गई थी। शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार एमसीसी को नीट यूजी राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 अक्तूबर को जारी करना था मगर बाद में 11,647 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ने के चलते शेड्यूल में बदलाव किया गया।

इससे पहले रिजल्ट जारी कर एमसीसी ने कहा कि रिजल्ट में किसी भी गलती की जानकारी तुरंत ईमेल mccresultquery@gmail.com पर 22 अक्तूबर 2025 को शाम 6 बजे तक दी जा सकती है और इसके बाद जो प्रोविजनल रिजल्ट जारी होगा उसे ही फाइनल माना जाएगा।

नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऐसे चेक करें-

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर नीट यूजी काउंसलिंग सेक्शन में क्लिक करें।
  • नीट यूजी 2025 राउंड-3 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉग इन क्रेडेंशियल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
  • रिजल्ट की सभी डीटेल्स को अच्छी तरह चेक कर लें और फिर प्रिंट आउट निकाल लें।

क्यों जारी किया जाता है रिवाइज्ड रिजल्ट?

किसी भी परीक्षा या फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में रीवाइज्ड रिजल्ट आमतौर पर तभी जारी किया जाता है जब पहले से जारी रिजल्ट में कुछ तकनीकी खामियां या फिर प्रशासनिक त्रुटियां पाई जाती हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article