एजुकेशन

NEET UG Counselling 2023: नीट यूजी काउंसलिंग आज से, जानें प्रोसेस और फीस से जुड़ी हर जानकारी

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 20 जुलाई से शुरू कर रही है। काउंसलिंग 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए आयोजित की जाएगी।

Image

NEET UG Counselling 2023

NEET UG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमिटि ने नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 20 जुलाई से शुरू कर रही है। काउंसलिंग 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार काउंसलिंग सत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को मेडिकल/डेंटल/बी.एससी. नर्सिंग सीटों के लिए दो प्रकार के शुल्क का भुगतान करना होगा। डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए गैर-वापसी रजिस्ट्रेशन फीस सभी उम्मीदवारों के लिए 5000 रुपये है, जबकि वापसी सिक्योरिटी फीस 2,00,000 रुपये है।

Neet UG Counselling Schedule

नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए 25 जुलाई तक अप्लाई किया जा सकता है। वहीं च्वाइस फाइलिंग और लॉकिंग 22 जुलाई से 26 जुलाई तक किया जाएगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 27 जुलाई से 28 जुलाई तक की जाएगी। नीट यूजी राउंड 1 के लिए सीट आवंटन के नतीजे 29 जुलाई को जारी की जाएगी।

How to register for NEET UG 2023 Counselling

  • एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2023 काउंसलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवार एमसीसी के पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट्स 30 जुलाई तक अपलोड कर सकेंगे। वहीं आवंटित संस्थानों में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग करनी होगी। 5 और 6 अगस्त को छात्र आवंटित कॉलेज या संस्थान को डाटा को वेरीफाई करा सकेंगे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article