एजुकेशन

NEET UG Admit Card 2026 Released: जारी हुआ नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2026 Released On neet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NEET UG Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें नीय यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड

NEET UG Admit Card 2026 Released: नीट यूजी की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET UG Admit Card 2026) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईटी यूजी) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर (NEET UG Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। जारी की गई सूचना के अनुसार, एनएमईटी यूजी 2026 परीक्षा 3 मई, 2026 (रविवार) को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

बता दें नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET UG Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET UG Admit Card 2026: Check Here

NEET UG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

NEET UG Admit Card: इस बात का ध्यान रखें

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर इसमें करेक्शन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

परीक्षार्थियों को अपने एडमिट कार्ड को एक्सेस करने और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड में आवंटित परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जैसी आवश्यक जानकारी शामिल है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article