एजुकेशन

NEET UG 2026 : बिना बैंक डिटेल्स के डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड, NTA ने दी बड़ी राहत

NEET UG Admit card : हले कई उम्मीदवार बैंक डीटेल्स पेंडिंग होने की वजह से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकते हैं।

Image

neet ug admit card

NEET UG Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेसी ने NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी दर्ज या फिर वेरिफाई किए बिना भी NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पहले कई उम्मीदवार बैंक डीटेल्स पेंडिंग होने की वजह से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। लेकिन अब एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा के कैंडिडेट्स को एनटीए ने राहत भरा अपडेट दिया है। 21 जून को होने जा रही नीट परीक्षा के लिए छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने दी जानकारी

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों की बैंक डीटेल्स अभी तक वेरिफाई नहीं हुई है, वे तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बैंक खाते का वेरिफिकेशन बाद में भी पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार एग्जाम फीस रिफंड प्रोसेस के लिए भी पात्र रहेंगे।

बताते चलें कि नीट यूजी री एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। ऐसे में एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि जल्द से जल्द वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें अपना एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी सावधानी से भर लें।

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने ये भी कहा है कि उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार न करें और एग्जाम डे के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी पहले से ही तैयार रखें।

अभ्यर्थी इन बातों का ध्यान रखें-

  • ध्यान रखें कि बैंक डीटेल्स वेरिफाई किए बिना भी एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा।
  • बैंक खाता बाद में वेरिफाई किया जा सकेगा।
  • परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया की पात्रता बनी रहेगी।
  • NEET U 2026 परीक्षा 21 जून को होगी।
  • उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्टूडेंट्स से कहा कि वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और 21 जून को होने वाले NEET-UG री-एग्जाम से पहले अपने एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और दूसरी डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें। डाउनलोड करने के बाद, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम और पर्सनल जानकारी समेत सभी डिटेल्स को ध्यान से वेरिफाई करें और एग्जाम के दिन के लिए एडमिट कार्ड की दो प्रिंटेड कॉपी तैयार रखें।

NTA ने कहा कि आज ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एग्जाम के दिन के लिए दोनों प्रिंटेड कॉपी तैयार रखें। सभी NEET 2026 एस्पिरेंट्स को शुभकामनाएं।' पेपर लीक के बाद 3 मई का टेस्ट रद्द होने के बाद होने वाला यह री-एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगा, जिसमें एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा। NEET-UG री-एग्जाम में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के शामिल होने की उम्मीद है, इसलिए राज्य भर में एग्जाम को सुचारू रूप से और बिना किसी घटना के आयोजित करने के लिए अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल बहुत जरूरी है।

    Kusum Bhatt
    कुसुम भट्टauthor

    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

    और पढ़ें
    End of Article