एजुकेशन

NEET री एग्जाम टालने की मांग, 1400 से ज्यादा छात्रों ने NTA से की अपील

NEET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 21 जून (रविवार) को NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित करने जा रही है। लेकिन परीक्षा से एक हफ्ते पहले, 1400 से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा को टालने की अपील की है। वकील विनीत जिंदल NEET उम्मीदवारों की ओर से एक अपील दायर की है।

Image

NEET री एग्जाम टालने की मांग, वकील विनीत जिंदल ने दायर की अपील

NEET Re Exam 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 21 जून (रविवार) को नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) को दोबारा परीक्षा आयोजित करने जा रही है। लेकिन परीक्षा से एक हफ्ते पहले 1400 से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा को टालने की अपील की है। वकील विनीत जिंदल ने बड़ी संख्या में NEET उम्मीदवारों की ओर से एक अपील दायर की है। बता दें जिंदल सीबीएसई छात्रों को उनकी 12वीं कक्षा की री इवैल्यूएशन शिकायतों में भी मदद कर चुके हैं।

जिंदल ने शिक्षा मंत्रालय और NTA को लिखे अपने पत्र में कहा कि, परीक्षा रद्द होने और दोबारा आयोजित होने की स्थितियों के लिए छात्र जिम्मेदार नहीं हैं। फिर भी वे अभी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण अनिश्चितता, चिंता और परेशानी का बोझ उठा रहे हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने बताया है कि कम समय में दोबारा परीक्षा कराने के अचानक लिए गए फैसले से उन्हें बहुत ज्यादा मानसिक तनाव, चिंता, नींद की समस्या और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने अपने पत्र में आगे कहा कई छात्रों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी, परीक्षा दी थी और उसके बाद काउंसलिंग, एडमिशन और पढ़ाई से जुड़े दूसरे कामों पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। अब उन्हें बहुत ज्यादा मानसिक दबाव में अपनी तैयारी फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

परीक्षा की तैयारी के लिए समय पर्याप्त नहीं

विनीत पत्र में आगे कहा कि NEET देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है, इसलिए छात्रों को कई महीनों तक जबरदस्त तैयारी की जरूरत होती है, और दोबारा परीक्षा के लिए जो समय दिया गया है, वह ठीक से रिवीजन और तैयारी के लिए काफी नहीं है। उन्होंने कहा, जो छात्र पिछली परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर चुके थे, वे खास तौर पर परेशान हैं, क्योंकि बिना किसी गलती के भी उन्हें दोबारा परीक्षा देनी पड़ रही है। ऐसे हालात सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्षता और समान अवसर को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं।"

जिंदल ने यह भी कहा कि दूर-दराज के जिलों और ग्रामीण इलाकों से आने वाले छात्रों के लिए यह अनुचित है, जिन्हें यात्रा, रहने की व्यवस्था और दूसरी लॉजिस्टिकल तैयारियों के लिए काफी समय चाहिए होता है। उन्होंने कहा कई उम्मीदवारों ने लंबे समय तक तनाव और अनिश्चितता के कारण स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का भी जिक्र किया है। परीक्षा प्रक्रिया में छात्रों का भरोसा तभी हो सकता है जब उन्हें तैयारी करने और निष्पक्ष व तनाव-मुक्त माहौल में मुकाबला करने का उचित अवसर दिया जाए।

परीक्षा के नए शेड्यूल की मांग

इस अनुरोध के जरिए 1,467 छात्र मांग कर रहे हैं कि NEET की दोबारा परीक्षा को एक महीने के लिए टाल दिया जाए और सभी उम्मीदवारों को पर्याप्त सूचना देने के बाद परीक्षा का नया शेड्यूल घोषित किया जाए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article