NEET UG 2026 Registration: 12वीं के बाद मेडिकल की में जाने की इच्छा रखने वाले छात्रों को बता दें कि नीट यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। होली के त्योहार और खुशियों के बीच कहीं आप आवेदन करना न भूल जाएं। NEET UG 2026 के जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अभी भी कुछ दिन का समय बाकी है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया छात्रों के नीचे दी गई है, जिसे फॉलो कर वह आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस बीच छात्रों को सलाह है कि वह कुछ गलतियों से बचें, नहीं तो उनका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
फॉर्म भरते हुए न करें यह गलतियां
1. गलत जानकारी
उम्मीदवारों को सलाह कि आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी गलत न भरें। माता-पिता के नाम, आवेदक के नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी में जरा सी गलती भी आपके लिए भारी पड़ सकती है।
2. गलत फोटो अपलोड
उम्मीदवार ध्यानपूर्वक अपनी पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और प्रोसपेक्टस में दी हुए बैकग्राउंड दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें।
3. गलत दस्तावेज
उम्मीदवारों को सलाह कि आवेदन फॉर्म में मांगे गए दस्तावेज सही से अपलोड करें। गलत दस्तावेज अपलोड करने से आगे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही बता दें कि ध्यान से जहां जो डॉक्यूमेंट मांगा गया है वही अपलोड करें। ऊपर नीचे की अपलोडिंग भी उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
4. कैटेगरी का चुनाव
अक्सर सही कैटेगरी चुनने के बाद उम्मीदवार गलत बटन दबा देते हैं, जिससे कैटेगरी चेंज हो जाती है। इसलिए इसे भरते हुए ध्यान से चेक करें।
5. लास्ट डेट पर हेवी टैफिक
आवेदन के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें। अंतिम डेट पर ट्रैफिक अधिक होने से वेबसाइट क्रैश हो जाती है, ऐसी स्थिति में आप आवेदन करने से चूक सकते हैं।
कैसे करें NEET UG 2026 के लिए आवेदन
1. नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नीट यूजी के लिंक पर क्लिक करें।
3. पहले ही रजिस्टर करने वाले उम्मीदवार लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
4. जिन्होंने रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, वह मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
5. अब लॉगिन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
6. उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
7. आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
8. फॉर्म को पुनः चेक करें।
9. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
10. आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेने के साथ पीडीएफ भी बनाएं।
क्या है नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें की नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 है। उम्मीदवार रात 11.59 तक आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। बता दें कि होली के त्योहार की सेलिब्रेशन में आवेदन फॉर्म न भूलें और इसे जल्द से जल्द पूरा करें।
