GK Quiz Question: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष वर्तमान समय में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हर तरफ लोग इसी के बारे में बात कर रहे हैं। डिफेंस, डिप्लोमेसी और स्ट्रैटेजिक दृष्टिकोण से यह UPSC, SSC जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के 'करेंट अफेयर्स' और 'जीके' सेक्शन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बन गया है। देश में होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इन देशों की भौगोलिक स्थिति, सैन्य तकनीक आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाते हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, तो इस विषय की गहरी समझ होना न केवल आपकी सामान्य जागरूकता को बढ़ाएगी, बल्कि परीक्षा में आपको अच्छे अंक दिलाने में भी सहायक होगी। तो चलिए आपकी तैयारी को और बेहतर बनाएं और इजरायल-ईरान से जुड़े जीके के 20 प्रश्नों पर नजर डालें।
इजरायल-ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण 20 जीके प्रश्न
सवाल: इजरायल की संसद का क्या नाम है?
जवाब: केनेस्सेट (Knesset)
सवाल: ईरान की आधिकारिक मुद्रा और भाषा क्या है?
जवाब: मुद्रा: रियाल, भाषा: फारसी
सवाल: इजरायल की खुफिया एजेंसी का नाम क्या है?
जवाब: मोसाद (Mossad)
सवाल: ईरान किस महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य के पास स्थित है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है?
जवाब: होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)
सवाल: इजरायल की प्रसिद्ध मिसाइल रक्षा प्रणाली का नाम क्या है?
जवाब: आयरन डोम (Iron Dome)
सवाल: ईरान की विशेष सैन्य इकाई को क्या कहा जाता है?
जवाब: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC)
सवाल: ईरान का परमाणु समझौता किस नाम से जाना जाता है?
जवाब: JCPOA (Joint Comprehensive Plan of Action)
सवाल: IAEA का पूर्ण रूप क्या है और यह क्या कार्य करता है?
जवाब: International Atomic Energy Agency (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी); यह परमाणु निगरानी का कार्य करती है।
सवाल: हिज़्बुल्लाह (Hezbollah) किस देश का संगठन है और इसे किसका समर्थन प्राप्त है?
जवाब: लेबनान; इसे ईरान का समर्थन प्राप्त है।
सवाल: गाजा पट्टी में सक्रिय संगठन कौन-सा है?
जवाब: हमास (Hamas)
सवाल: ईरान में इस्लामिक क्रांति किस वर्ष हुई थी?
जवाब: 1979
सवाल: इजरायल की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
जवाब: 1948
सवाल: यमन के किस समूह को ईरान का समर्थन प्राप्त है, जो लाल सागर में सक्रिय है?
जवाब: हूती (Houthi)
सवाल: इजरायल और ईरान के बीच तनाव का मुख्य वैज्ञानिक और सुरक्षा कारण क्या है?
जवाब: ईरान का परमाणु कार्यक्रम
सवाल: ईरान की 'कुद्स फोर्स' (Quds Force) किसका हिस्सा है?
जवाब: IRGC (यह ईरान की विशेष विदेश इकाई है)
सवाल: इजरायल किस समुद्र के किनारे स्थित है?
जवाब: भूमध्य सागर (Mediterranean Sea)
सवाल: ईरान की शासन प्रणाली किस प्रकार की है?
जवाब: इस्लामिक गणराज्य (Theocratic Republic)
सवाल: इजरायल की सेना को अधिकारिक तौर पर क्या कहा जाता है?
जवाब: IDF (Israel Defense Forces)
सवाल: 'प्रॉक्सि युद्ध' (Proxy War) का इस क्षेत्र के संदर्भ में क्या अर्थ है?
जवाब: समूहों (जैसे हमास, हिज़्बुल्लाह) के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से लड़ाई लड़ना।
सवाल: इजरायल की आर्थिक राजधानी और सबसे बड़ा शहर कौन-सा है?
जवाब: तेल अवीव (Tel Aviv)
