ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद आज हर दूसरा छात्र एक सफल करियर और बेहतरीन सैलरी के सपने के साथ MBA करने की इच्छा रखता है। लाखों युवा IIM या देश के बड़े मैनेजमेंट संस्थानों से MBA की डिग्री हासिल करने का सपना देखते हैं। अक्सर यह कहा जाता है कि अगर आपको सालाना लाखों रुपये कमाने हैं और एक लग्जरी लाइफ जीनी है, तो एमबीए सबसे अच्छा विकल्प है। लेकिन केवल एमबीए कर लेना ही काफी नहीं है। सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपने किस स्पेशलाइजेशन (Branch) को चुना है। अगर आप भी इस उलझन में हैं कि किस क्षेत्र में एमबीए करें जिससे आपका भविष्य सुरक्षित हो जाए और आपको '7 फिगर' (10 लाख से अधिक) वाली सैलरी मिले, तो आइए जानते हैं एमबीए की उन टॉप 5 हाई इनकम ब्रांच के बारे में जो आपको एक शानदार करियर दे सकती हैं।
ग्रेजुएशन के बाद मैनेजमेंट पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्र MBA कोर्स की तरह रुख करते हैं। एमबीए में 50 से अधिक स्पेशलाइजेशन है। लेकिन 50 से अधिक इन कोर्स में से टॉप 5 ऐसे कोर्स हैं, जिसे करने से आपका फ्यूचर सेट हो जाएगा और लाखों की सैलरी कमा पाएंगे। आइए आपको उन टॉप 5 एमबीए कोर्स के बारे में बताएं।
एमबीए इन फाइनेंस कोर्स में छात्रों को फाइनेंस की एडवांस नॉलेज दी जाती है। इस कोर्स को करने के बाद एक छात्र 25 से 35 लाख रुपये सालाना कमा सकते हैं। यह इस कोर्स का औसतन पैकेज है। यही कारण है इसे हाई सैलरी कोर्स के तौर पर जाना जाता है।
हाई इनकम एमबीए कोर्स में एमबीए इन मार्केटिंग भी शामिल है। इसमें मार्केटिंग की नॉलेज दी जाती है और यह हर प्रकार की मार्केटिंग पर फोकस रखता है। आज के समय में अधिक डिमांडिंग कोर्स है। इसका एवरेज सैलरी 20 से 30 लाख रुपये सालाना है।
एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स वर्तमान समय में डिमांडिंग कोर्स है। इसे करने वाले छात्रों का करियर सेट माना जाता है। इसकी एवरेज सैलरी 20 से 25 लाख रुपये सालाना होती है।
एमबीए इन ऑपरेशन मैनेजमेंट कोर्स में लॉजिस्टिक और अन्य विषयों पर फोकस किया जाता है। इस कोर्स के बाद औसतन सैलरी 18 से 25 लाख रुपये सालाना है। एमबीए के टॉप 5 हाईएस्ट पेयिंग कोर्स में से एक है।
हाई इनकम वाले एमबीए कोर्स में एचआरएम यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट कोर्स भी शामिल है। अच्छी कंपनी में एचआरएम करने वाले छात्रों को एवरेज सैलरी 15 से 20 लाख रुपये सालाना होती है। समय के साथ इस कोर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।