एजुकेशन

NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी के लिए इस दिन से करें रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगी परीक्षा, देखें MBBS एडमिशन की हर डिटेल्स

NEET UG 2025 Registration Link: टॉप मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS कोर्स में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा हर साल आयोजित होती है। इस साल होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों की तरफ से कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। जैसे इस साल नीट यूजी परीक्षा कब होगी? रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा? NEET UG का रिजल्ट कब तक आएगा?

Image

NEET UG परीक्षा की डिटेल्स

Photo : Times Now Digital

NEET UG 2025 Registration Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए नीट यूजी परीक्षा हर साल आयोजित होती है। एनटीए की तरफ से नीट यूजी समेत सभी परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई थी। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों की तरफ से कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। जैसे इस साल नीट यूजी परीक्षा कब होगी? रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा? NEET UG का रिजल्ट कब तक आएगा? आइए इन सभी सवालों का जवाब यहां जानते हैं।

NEET UG 2025 Registration Date: कब से रजिस्ट्रेशन?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा की संभावित तारीख 4 मई 2025 है। ऐसे में इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी महीने में ही शुरू हो सकती है। हालांकि, इसके लिए अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर एग्जाम की डिटेल्स जारी की जाएगी।

NEET UG 2025 E यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवार की उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए। हालांकि, नीट यूजी में शामिल होने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। वहीं, उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए। 12वीं में बायोलॉजी सब्जेक्ट वाले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ईडब्ल्यूएस, या ओबीसी (क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों को तीनों विषयों (Physics, Chemistry, Biology) में कम से कम 50% अंक लाने होंगे।

NEET UG Exam Language: नीट यूजी परीक्षा इन भाषाओं में

  • अंग्रेजी
  • हिन्दी
  • असमिया
  • बंगाली
  • गुजराती
  • कन्नडा
  • मलयालम
  • मराठी
  • उड़िया
  • पंजाबी
  • तमिल
  • तेलुगू
  • उर्दू

NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

जब आवेदन विंडो शुरू होगी, तो जो छात्र NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन प्रक्रिया कर सकते हैं। वे नीचे दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करके इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब वेबसाइट की होम पेज पर NEET UG 2025 आवेदन लिंक पर दबाएं।
  • NEET UG 2025 आवेदन पत्र दर्ज करें।
  • अगले पेज पर आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड करें और सहेजें।

NEET UG 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न

NEET 2025 परीक्षा का पेपर काफी बदल गया है। परीक्षा को 200 से घटाकर 180 मिनट कर दिया गया है और प्रश्नों की कुल संख्या 200 से घटाकर 180 कर दी गई है। इसके अलावा, वैकल्पिक प्रश्नों को हटा दिए जाने के बाद अब सभी प्रश्नों की आवश्यकता है। NEET 2025 एक ही दिन में होगा और पारंपरिक पेन और पेपर मोड का उपयोग करके शिफ्ट किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article