NEET UG 2025 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रविवार, 4 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2025 आयोजित किया था, जिसके बाद से परीक्षार्थी लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे हैंं कि NEET UG 2025 Answer Key Kab Aayegi? बता दें, तैयारी पूरी हो चुकी है। इन आंसर की को https://neet.nta.nic.in/ पर जारी किया जाएगा। जानें कैसे करेंगे चेक व डाउनलोड
इस साल, अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
परीक्षा की सूचना बुलेटिन के अनुसार, NTA अभी प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, जिसका मतलब है कि यदि परीक्षार्थी अनंतिम उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हुए तो वे आपत्ति कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें फीस भी भरनी होगी, लेकिन आपकी आपत्ति सही पाई गई, तो आपको आपका पैसा लौटा दिया जाएगा।
कितनी हो सकती है आपत्ति की फीस
NTA ने कहा, "उम्मीदवारों को सार्वजनिक सूचना में बताए गए निर्दिष्ट समय के भीतर चुनौती दिए गए प्रत्येक उत्तर के लिए ₹200 की गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन चुनौती देने का अवसर दिया जाएगा।"
कैसे डाउनलोड करेंगे आंसर की
- सबसे पहले neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करिये, और Candidate Activity के नीचे देखिए।
NEET UG 2025 Answer Key Download Link पर जाएं।
कैसे तैयार होगा रिजल्ट
इसमें कहा गया है कि उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चुनौतियों को विषय विशेषज्ञों के एक पैनल की मदद से सत्यापित किया जाएगा और यदि कोई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। बता दें, संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही NTA परिणाम तैयार करेगा और घोषित करेगा।
