एजुकेशन

Bihar NEET UG 2026 Round 3 Counselling का शेडयूल जारी, एक अक्टूबर से कर पाएंगे आवेदन, यहां देंखे प्रक्रिया

Bihar NEET UG 2026 Round 3 Counselling: बिहार के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स और अन्य मेडिकल कोर्स के लिए खाली सीटों को भरने के लिए राउंड 3 काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्टर कर पाएंगे।

Image

Bihar NEET UG 2026 Round 3 Counselling (Photo - AI/Newsroom Verified)

Bihar NEET UG 2026 Round 3 Counselling: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC 2026) के तीसरे राउंड के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इस राउंड के माध्यम से बिहार के सभी सरकारी और निजी मेडिकल, डेंटल और पशु चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को अभी तक किसी भी संस्थान में सीट नहीं मिली है, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। छात्रों को सलाह है कि वह तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और राउंड 3 काउंसलिंग में हिस्सा लें। हो सकता है इस राउंड में उन्हें सीट मिल जाए और मेडिकल की शिक्षा प्राप्त करते हुए वह डॉक्टर बनने से सपने की राह पर चल सकें।

बता दें कि BCECEB द्वारा 30 सितंबर को आधिकारिक पोर्टल पर रिक्त सीटों का मैट्रिक्स अपडेट किया है। इस मैट्रिक्स के अपडेट होने के बाद खाली सीटो पर एडमिशन देने के लिए एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। योग्य NEET-UG अभ्यर्थियों के लिए यह काउंसलिंग बिहार के प्रतिष्ठित संस्थानों में MBBS और BDS जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Bihar UGMAC 2026 राउंड 3 काउंसलिंग महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम / प्रक्रियानिर्धारित तिथि एवं समय
सीट मैट्रिक्स (Seat Matrix) का प्रकाशन30 सितंबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की शुरुआत01 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि04 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
स्टेट रैंक लिस्ट (State Rank List) की घोषणा06 अक्टूबर 2026
चॉइस लॉकिंग / प्रेफरेंस जमा करने की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट11 अक्टूबर 2026
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की अवधि11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026
फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व रिपोर्टिंग13 अक्टूबर एवं 14 अक्टूबर 2026

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

काउंसलिंग के इस चरण में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने NEET UG 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है और जिन्हें देश के किसी भी मेडिकल या डेंटल कॉलेज में सीट आवंटित/प्रवेश प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा और कौन कर सकता है राउंड 3 के लिए आवेदन-

नया पंजीकरण - पहली बार भाग लेने वाले नए अभ्यर्थी।

सीट अपग्रेडेशन - ऐसे छात्र जो अपनी पूर्व में आवंटित सीट में सुधार या बदलाव चाहते हैं।

रद्द सीट वाले उम्मीदवार - वे अभ्यर्थी जिनकी सीटें पिछले किसी राउंड में निरस्त या रद्द हो गई थी।

आवेदन और सिक्योरिटी फीस स्ट्रक्चर

1.काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस (नॉन-रिफंडेबल)

• सामान्य (UR), EWS, BC और EBC वर्ग - 1,200 रुपये

• सरकारी कॉलेज (एससी / एसटी / दिव्यांग) -600 रुपये

2.रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट

• सरकारी मेडिकल व डेंटल कॉलेज - 10,000 रुपये

• प्राइवेट डेंटल कॉलेज - 50,000 रुपये

• प्राइवेट मेडिकल कॉलेज - 2,00,000 रुपये

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET PG 2026 Seat Matrix जारी, 58 हजार हुईं MD-MS और डिप्लोमा की सीटें

कैसे करें राउंड 3 काउंसलिंग कलि आवेदन

स्टेप 1 - BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर UGMAC 2026 के लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 3 - अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक योग्यता (NEET स्कोर कार्ड) का विवरण दर्ज करें।

स्टेप 4 - निर्धारित काउंसलिंग फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 5 - कॉलेजों और कोर्स की अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

नोट- उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उन्हें अप्लाई करने के लिए केवल 4 दिन का समय दिया जाएगा। इसलिए वह लास्ट डेक का इंतजार करने की बजाए तुरंत प्रक्रिया पूरी करें। अपने सभी डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपने पास रखें ताकि आवेदन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article