NEET Re Exam Admit Card 2026 Released: नीट री एग्जाम परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NEET Re Exam Admit Card 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री एग्जाम परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (NEET Re Exam Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
NEET Re Exam Date: कब होगी नीट यूजी की परीक्षा
बता दें नीट यूजी री एग्जाम 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। वहीं अब परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET Re Exam Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA
NEET UG Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET Re Exam Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
NEET UG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल मेल आईडी पर जाकर अपना मेल करें। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
