एजुकेशन

NEET PG 2026 Seat Matrix जारी, 58 हजार हुईं MD-MS और डिप्लोमा की सीटें

MCC और NMC ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स की सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसमें MD, MS, DNB और PG डिप्लोमा जैसे कोर्स की सीटों की जानकारी दी गई है। इस साल सीटों में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Image

NEET PG 2026 Seat Matrix जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

NEET PG 2026 काउंसलिंग को लेकर उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स की सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसमें MD, MS, DNB और PG डिप्लोमा जैसे कोर्स की सीटों की जानकारी दी गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार, 2026-27 के सेशन में MD, MS और डिप्लोमा की कुल सीटें बढ़कर करीब 58 हजार हो गई हैं जबकि पिछले साल यह संख्या 52,173 थी। यानी इस साल सीटों में करीब 11 फीसदी की बढ़ोतरी है। इन सीटों में सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

दूसरी बड़ी खबर यह है कि NEET PG 2026 के राउंड 1 में PwD कैटेगरी के तहत काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है। PwD उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 का पोर्टल 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा।

DGHS के अनुसार 'प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड' के जरिए मेडिकल असेसमेंट 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को तय समय के अंदर अपने निर्धारित असेसमेंट सेंटर पर पहुंचना होगा।

अपील या री-असेसमेंट का मौका

अगर किसी उम्मीदवार को मेडिकल असेसमेंट के बाद अपील या दोबारा असेसमेंट की जरूरत है, तो वह Appellate Medical Assessment Board से संपर्क कर सकता है। इसके लिए असेसमेंट की प्रक्रिया 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 12 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक चलेगी।

MCC की वेबसाइट पर PwD असेसमेंट से जुड़ा नोटिस और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में PwBD उम्मीदवारों के लिए फाइनल गाइडलाइंस भी उपलब्ध हैं।

प्राइवेट और डीम्ड कॉलेजों में भी बढ़ीं सीटें

2026 की सीट मैट्रिक्स में प्राइवेट और डीम्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी में PG सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इन संस्थानों में सीटें करीब 32 फीसदी बढ़ी हैं। वहीं सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG सीटों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एनेस्थीसियोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी, ENT, पैथोलॉजी, साइकियाट्री और रेस्पिरेटरी मेडिसिन जैसे कई विषयों में भी सीटों की संख्या बढ़ी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article