NEET PG 2025 Registration Date Latest News: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने आज यानी 17 अप्रैल, 2025 से एनईईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र भारत भर में MD/MS कोर्सेज में प्रवेश पाने के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2025) के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे NEET PG 2025 Registration Site से ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर सकते हैं।
NBE ने कल 16 अप्रेल को NEET PG 2025 Registration Date की जानकारी दी थी, जिसमें सूचना विवरणिका और आवेदन पत्र (Information Brochure and Application Form) जारी करने की तिथि और समय भी शामिल है।
NEET PG 2025 Registration Last Date
ऑनलाइन आवेदन विंडो 7 मई तक खुली रहेगी, उम्मीदवार रात 11:55 बजे तक NEET PG 2025 Registration Form भर सकते हैं। परीक्षा 15 जून को आयोजित की जाएगी और परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।
NEET PG 2025 Registration Link तक कैसे पहुंचे
NEET PG 2025 Registration करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- NEET PG 2025 Registration Site nbe.edu.in पर जाएं।
- "NEET-PG" लिंक पर क्लिक करें।
- 'NEET PG 2025 Registration Link' पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, फीस भरें।
चल रही आलोचनाओं के बावजूद, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) दो शिफ्टों में कंप्यूटर आधारित प्रारूप में NEET PG 2025 आयोजित करेगा। पहली शिफ्ट (सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक) और दूसरी शिफ्ट शाम (दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक) को आयोजित की जाएगी।
| इवेंट | तारीख |
| नीट पीजी 2025 परीक्षा तिथि | जून 15, 2025 |
| एप्लीकेशन फॉर्म | अप्रैल 17, 2025 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | मई 7, 2025 |
| रिजल्ट की तारीख | July 2025 (संभावित) |
