एजुकेशन

NEET PG 2023: जानें कब आएगा नीट पीजी रिजल्ट, यहां चेक करें क्वालीफाइंग मार्क्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 12, 2023, 01:38 PM IST

NEET PG 2023, NEET PG Result 2023: नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 5 मार्च को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। इस साल परीक्षा में लगभग 2.08 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब जल्द ही इसका रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी किया जाएगा।

Image

NEET PG 2023

Photo : iStock

NEET PG 2023, NEET PG Result 2023 on nbe.edu.in: नीट पीजी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडकिल साइंसेज की ओर से नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

NEET PG Exam 2023: मार्च में हुई परीक्षा

नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 5 मार्च 2023 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में किया गया था। बता दें कि यह परीक्षा 277 शहरों में बनाए गए 902 केंद्रों पर हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में लगभग 2,08,898 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि रिजल्ट से पहले बोर्ड नीट पीजी आंसर-की जारी कर सकता है।

NEET PG Result 2023 Date: वेबसाइट कर लें नोट

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, नीट पीजी रिजल्ट 31 मार्च 2023 को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इससे पहले भी रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जारी होगा और इसे चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।

NEET PG Cut off 2023
कैटेगरी कट ऑफ पर्सेंटाइल
सामान्य50वीं
एससी/एसटी/ओबीसी 40वीं
जनरल-पीएच 45वीं
एससी/एसटी/ओबीसी-पीएच40वीं
NEET PG 2023: इन कोर्स में मिलेगा दाखिला

नीट पीजी क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य माने जाते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article