Neet Paper Leak News: भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 री एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट के बीच निर्धारित है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा था कि क्या नीट का पेपर फिर से लीक हो गया है। इस पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जवाब देते हुए लिखा कि यह पूरी तरह फर्जी है और इसकी रिपोर्ट साइबर क्राइम को की जा रही है।
एनटीए ने बताया फर्जी
बता दें कॉरोच जनता पार्टी की ओर से शेयर किए गए ट्वीट में एक बुकलेट अटैच किया गया है। इसमें लिखा है किइस बुकलेट में 33 पेज हैं। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 15 मिनट है एवं परीक्षा पुस्तिका में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) विषयों से 180 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं (4 विकल्पों में से एक सही उत्तर)। रफ कार्य इस परीक्षा पुस्तिका में इस प्रयोजन हेतु दिए गए स्थान पर ही करें। परीक्षा समाप्त होने पर, परीक्षार्थी कक्ष/हॉल छोड़ने से पूर्व जमा पत्र (मूल प्रतिलिपि एवं हस्तलिखित प्रतिलिपि) कक्ष निरीक्षक को अवश्य सौंप दें। परीक्षार्थी अपने साथ यह परीक्षा पुस्तिका ले जा सकते हैं। हालांकि एनटीए ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है।
इस बार कड़ाई के साथ होगी परीक्षा
इस बार NEET UG री-एग्जाम को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, फेस वेरिफिकेशन और एडमिट कार्ड की गहन जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि जांच प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

NEET Paper 2026
अधिकारियों की नियुक्ति की गई है
बीते दिनों केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया था कि एनटीए की संस्थागत क्षमता को मजबूत करने के लिए कई नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। संयुक्त सचिव और निदेशक स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि परीक्षा के संचालन में किसी प्रकार की कोई चूक न हो। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने साइबर खतरों और अफवाहों से निपटने के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की साइबर क्षमताओं को शामिल किया गया है।
