NEET MDS Exam 2025: नीट एमडीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडकिल साइंसेज (NBEMS) ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी नीट एमडीएस एग्जाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर 18 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च निर्धारित की गई है।
NEET MDS Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा
जारी सूचना के अनुसार, नीट एमडीएस एग्जाम का आयोजन 19 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 960 अंकों के कुल 240 सावल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
How to apply for NEET MDS Exam 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
NEET MDS Exam 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
नीट एमडीएस एग्जाम में शामिल होने के लिए डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही डीसीआई या स्टेट डेंटल काउंसिल (एसडीसी) के साथ प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
